फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: चलती चार्टेड बस में लगी आग, डीजल टैंक फटा, समय रहते यात्रियों ने बाहर निकलकर बचाई जान

Mon, 30 Oct 2023 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

चक पाटनी गांव के आसपास भोपाल से सागर की ओर जा रही चार्टेड बस में अचानक आग लग गई। बस चालक ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया है।
विज्ञापन
बस की आग बुझाने पहुंच फायर ब्रिगेड। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले चक पाटनी गांव के आसपास भोपाल से सागर की ओर जा रही चार्टेड बस में अचानक आग लग गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन


जनाकारी के मुताबिक सोमवार को लगभग 23 यात्रियों को लेकर चार्टेड बस भोपाल से सागर की ओर जा रही थी, इसी बीच विदिशा जिले के सागर हाईवे पर स्थित चक पाटनी गांव के आसपास अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। ऐसे में बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जैसे तैसे मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और बस में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह से जल गई। फिलहाल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग साधन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थल तक भेजा गया है और बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं, सीएसपी राजेश तिवारी के अनुसार दोपहर में सवारी लेकर भोपाल से सागर एक चार्टर्ड बस जा रही थी, चकपाटनी के पास अचानक पीछे की तरफ उसके इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। ड्राइवर ने समय रहते बस साइड में लगाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते बस ने पूरी तरह से आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक डायल 100 और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के आधा घंटे तक भी कोई नहीं पहुंचा। सड़क पर आग के गुबार उठ रहे थे, जिसके चलते आवागमन भी लगभग बंद हो गया। 
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। ग्रामीणों के अनुसार बस में आग लगने के कारण डीजल टैंक भी फट गया। जोरदार धमाके से लोग दहशत में आ गए। इसके बाद नगर पालिका की दमकल को भेजा गया, जिसने आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस में 23 यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरे वाहनों से भेजा गया। बस चालक ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें