फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मामा का दिखा अलग अंदाज, पूर्व सीएम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर चने की बुआई करते आए नजर, वीडियो वायरल

Thu, 14 Dec 2023 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगलती है... धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में ट्रैक्टर चलाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए सीएम की शपथ के एक दिन बाद अलग अंदाज में दिखे। शिवराज सिंह चौहान विदिशा स्थित अपने खेत पहुंचे और ट्रैक्टर लाकर चने की बुआई करते नजर आए।  
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में डॉ. मोहन यादव के नाम का एलान होने के बाद राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी शिवराज सिंह चौहान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब शिवराज एक नए अंदाज में दिखाई दिए है। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को विदिशा पहुंचे। यहां पर शिवराज सिंह ने अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर चने की बुआई की। 
 
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपने मध्य प्रदेश की माटी सोना उगलती है... धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। बता दें इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भाई और मामा के साथ पूर्व मख्यमंत्री लिख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें