फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Bus Accident: शिवराज ने कहा- बस के दो टुकड़े हो गए थे, हादसे में 9 जोड़ों की मौत

Mon, 06 Jun 2022 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तराखंड से लौटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में स्टेट हैंगर पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक हजार फुट गहरी खाई में गिरकर बस के दो टुकड़े हो गए थे। हादसे में नौ जोड़ों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से लौटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में स्टेट हैंगर पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक हजार फुट गहरी खाई में गिरकर बस के दो टुकड़े हो गए थे। हादसे में नौ जोड़ों की मौत हुई है। एक शरीर से हाथ कटकर दूर जा गिरा था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि रविवार रात को लगभग सवा सात बजे हादसा हुआ। यमुनोत्री की तरफ जा रही दो बसों में से आगे जा रही बस एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गई। लगभग पौने 8 बजे मुझे इसकी जानकारी मिली। मैंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और आग्रह किया कि तत्काल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य किए जाए। ताकि घायल लोगों को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि ड्राइवर समेत चार लोग घायल है। जिसमें से एक को ऑक्सीजन लगी हुई है। सीएम ने कहा कि घटना की जानकारी बस में सवार चिखला गांव के उदय सिंह के फोन से पता चली। उदय सिंह और उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में 9 जोड़े पति-पत्नी की मौत हुई है।
 
पीछे आ रही बस आगे निकल गई
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो बस ऋषिकेश से यमनोत्री के लिए निकली थी। यह लोग 10-15 दिन पहले यात्रा पर निकले थे। काठमांडू समेत कई जगह से यात्रा कर चुके थे। रविवार को दो बस में आगे वाली बस खाई में जा गिरी। पीछे वाली बस के लोगों ने घटना स्थल पर बोला कि यहां हादसा हो गया। बस आगे निकल गई। जब आगे जाकर ड्राइवर ने पूछा कि उनकी बस आगे निकली क्या तब शक हुआ। फिर उन लोगों ने फोन लगाना शुरू किया और घटना स्थल पर पहुंचे।  
विज्ञापन

 
एक हाथ शरीर से दूर पड़ा मिला
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस कई पलटी खाते हुए नीखे खाई में गई। जिससे कोई यात्री कहीं गिरा कोई कहीं गिरा। एक हाथ शरीर से अलग होकर दूर पड़ा मिला। बस पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हो गई थी। बस पूरी तरह कंडम हो गई। इस वजह से शवों को ऊपर लाने में समय लगा। रात में इतने नीचे से और दुर्गम रास्तों से निकाल कर लाने में मुश्किल का सामना भी करना पड़ा।
 
पत्नी ने मना किया, मैं जबरदस्ती ले आया
सीएम ने बताया कि घटना में घायल उदय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी यात्रा पर आने से मना कर रही थी। वह उन्हें जबदस्ती लेकर आए। दोनों का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य राजकुवर बाई बदहवास है। वह एक ही बात कह रही है कि मेरा लड़का कहां है? मैंने उनसे झूठ बोला कि आप अपना ख्याल रखें वह ठीक है। इन सब बातों से कई बार मन भर जाता है।
 
रात में ही पोस्टमार्टम करवाया
सीएम ने बताया कि रात में पोस्टमार्टम के लिए उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया। हमारे यात्रियों के पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से लाने में बहुत समय लगता। इससे परिवार के लोग भी परेशान होते। इसलिए सुबह रक्षा मंत्री से हवाई मार्ग से शवों को पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने हमारी मांग स्वीकार कर ली। सभी शवों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा है। ताकि आज ही सभी का अंतिम संस्कार किया जा सके।

इतने लोग खाई में पड़े हो तब मुख्यमंत्री निवास में नींद कैसी
सीएम ने कहा कि जब इतने लोग खाई में पड़े हो तब, मैं मुख्यमंत्री निवास में चैन की नींद सो जाऊं, यह तो मुझसे किसी कीमत पर नहीं हो सकता।  यह कहा जाता है कि अफसर चले जाएंगे, मंत्री भेज दो। लेकिन मुझे लगा कि मुख्यमंत्री जाएगा तो राहत और बचाव के कार्य में तेजी आएगी, सारा प्रशासन हरकत में आएगा और हो सकता है कि हम कुछ लोगों को बचा ले।  बाकी को ठीक ढंग से संभाल कर ला पाएं, आखिर मध्यप्रदेश अपना परिवार है और अपने परिवार के लोग गहरी खाई में पड़े हो तो हम घर में कैसे सो सकते हैं। सीएम बोले कि अस्पताल में इलाज तो निशुल्क हो ही रहा है,  लेकिन कल ही मैंने अनाउंस कर दिया था प्रधानमंत्री ने 2 लाख रुपये मृतकों के परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की। हमने भी 5 लाख रुपये मृतकों के परिवारों को, 50 हजार रुपये घायलों के परिवारों को देने का फैसला किया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें