फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services Exam 2018: आईपीएस गरिमा अब बनीं आईएएस, देश में 40वीं रैंक

Sat, 06 Apr 2019 02:51 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
विज्ञापन
गरिमा अग्रवाल (फाइल)
विज्ञापन

जब आईपीएस रैंक मिलने से भी मन नहीं भरा तो फिर सिविल सर्विस की परीक्षा दी और आईएएस बन गईं। ये हैं देश में सिविल सर्विस परीक्षा की 40वीं रैंक हासिल करने वाली गरिमा अग्रवाल। गरिमा समाजसेवी व उद्योगपति कल्याण अग्रवाल व किरण अग्रवाल की छोटी बेटी हैं। जिनका शुक्रवार को घोषित परिणामों में एक बार फिर यूपीएससी में चयन हुआ है। 

विज्ञापन


गरिमा ने जून 2018 में हुई प्री-लिम्स परीक्षा में चयनित होने पर सितंबर 2018 में मेंस परीक्षा दी थी। मेंस में चयनित होने पर 27 मार्च 2019 को गरिमा का आईएएस के लिए साक्षात्कार हुआ। गरिमा पूर्व में यूपीएससी 2017 की परीक्षा में 241वीं रैंक के साथ आईपीएस के लिए चयनित होकर हैदराबाद में ट्रेनिंग पूर्ण कर रही हैं। 

गरिमा की बड़ी बहन प्रीति अग्रवाल 2013 में यूपीएससी में चयनित आईपीओएस के रूप में दिल्ली में सेवाएं दे रही हैं। गरिमा स्कूली जीवन में रोटरी इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका में भी अध्ययन कर चुकी है। बचपन से प्रतिभावान रही गरिमा पढ़ने में काफी अच्छी हैं साथ ही वो कविता लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं। उनकी दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें