फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज के कार्यक्रम में हंगामा: कागजों में मृत पिता को लेकर पहुंचा बेटा, बोला- सीएम से मिलाओ नहीं तो मर जाऊंगा

Sat, 12 Feb 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यक्रम में शनिवार को एक युवक ने हंगामा कर दिया है। युवक विजय धाकड़ मंच के सामने खड़े होकर अधिकारियों से बोला कि सीएम से मिलाओ नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा। विजय का कहना है कि उसके पिता को कागजों में मृत घोषित कर लिया। अब प्रशासन के चक्कर लगा रहा है लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है।
 
विज्ञापन
कागजों में मृत पिता को लेकर सीएम के कार्यक्रम में पहुंचा बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यक्रम में शनिवार को एक युवक ने हंगामा कर दिया है। युवक विजय धाकड़ मंच के सामने खड़े होकर अधिकारियों से बोला कि सीएम से मिलाओ नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा। विजय का कहना है कि उसके पिता को कागजों में मृत घोषित कर लिया। अब प्रशासन के चक्कर लगा रहा है लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान विजय धाकड़ ने सीएम से मिलने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसको उठा कर कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई। विजय ने बताया कि वह मुलताई के ताइखेड़ा का रहने वाला है। उसके पिता का नाम तिलक चंद धाकड़ है। जिनकी उम्र 70 साल है। उन्हें 2004 में सरकारी रिकॉर्ड में उनके परिचितों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी उनको 2016 में लगी। इसके बाद से अब तक आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पर दो दर्जन से अधिक बार शिकायत कर चुका है, लेकिन उसको न्याय नहीं मिल रहा है। वह न्याय के लिए किसके पास जाए। विजय मंच के सामने खड़े होकर सीएम से मिलने की मांग करने लगा। उसने कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैं किसके पास जाऊं। 
 
कलेक्टर बोले- कार्रवाई की जा रही है
वहीं, इस मामले में बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने कहा कि यह प्रकरण सिविल कोर्ट में चल रहा है। जिला प्रशासन के सामने मामला सामने आने पर फर्जी दस्तावेजों को लेकर जिम्मेदार प्रशासनीक अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें