फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 4.0: मध्यप्रदेश में अब रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन, सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल पर पाबंदी बरकरार

Wed, 02 Sep 2020 02:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक-4.0 के दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्र के अनलॉक 4.0 के दिशानिर्देशों के बाद, मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को राज्यव्यापी लॉकडाउन को वापस लेने की घोषणा की, लेकिन सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक-4.0 के दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। इसे समाप्त कर दिया गया है।


मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि ‘अब से रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन नहीं रहेगा। रविवार का लॉकडाउन भी अनलॉक-4.0 के तहत समाप्त किया जा रहा है।’ हालांकि, मिश्रा ने कहा कि 'निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) जहां पर होगा, वहां पर लॉकडाउन लग सकता है। बाकी कहीं भी लॉकडाउन नहीं होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'यह भी निर्णय लिया गया है कि अब उद्योगों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। अब प्रदेश में आने-जाने के लिए ई-पास की जरूरत नहीं होगी। धार्मिक स्थानों एवं शॉपिंग मॉल को खोल दिया गया है। इसके अलावा 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र परामर्श लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे।'

उन्होंने कहा कि 'सामाजिक आयोजनों, राजनीतिक रैलियों और खेल आयोजनों में 100 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ 21 सितंबर से अनुमति दी जाएगी। साथ ही अब केंद्र की अनुमति के बिना राज्य में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन को केवल कंटेनमेंट जोन में लागू किया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें