फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया जिले में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 04:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी पहुंचाया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की पहचान राजकुमार यादव पिता चुमला यादव (24) निवासी कोडार के रूप में हुई है। 

कोतवाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें