फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी को गोली मारी

Fri, 21 Sep 2012 11:23 PM IST
भिंड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भिंड में गुरुवार रात को अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर की सब्जी मंडी निवासी नीलम तोमर (30) अपनी आठ साल की बेटी खुशबू के साथ अपने घर पर काम कर रही थी। उसी समय बाइक से आए तीन सशस्त्र बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चला कर भाग निकले। बदमाशों की दो गोलियां नीलम और एक गोली खुशबू को लगी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें