फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अनियंत्रित कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, शहर के नामी किराना व्यापारी की मौके पर मौत, तीन घायल

Mon, 20 Mar 2023 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मडियादो के किराना व्यवसायी बद्री प्रसाद अग्रवाल अपने परिवार के साथ छतरपुर से मडियादो आ रहे थे। चोरईया मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बद्री प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
20 फीट गहरी खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के मडियादो थाना अंतर्गत मडियादो चोरईया मार्ग पर रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई  में  गिर गई। हादसे में शहर के नामी किराना व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मडियादो पुलिस और परिजनों ने घायलों को मडियादो व हटा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हटा ब्लॉक के मडियादो के किराना व्यवसायी बद्री प्रसाद अग्रवाल अपने परिवार के साथ छतरपुर से मडियादो आ रहे थे। चोरईया मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को मडियादो अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बद्री प्रसाद अग्रवाल (77 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया।  वहीं, पुत्र रमाकांत अग्रवाल (45 वर्ष), अनीता अग्रवाल (40 वर्ष), मायरानी अग्रवाल (70 वर्ष) घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें