उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे हुए क्षेत्र में लगातार वन प्राणियों की हलचल बनी रहती है। वहीं, जिस वजह से वन प्राणियों की मौत भी हो जाया करती है। जहां बीते शुक्रवार को वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र पाली क्षेत्र ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअर की मौत का मामला सामने आया है।
वहीं, जिसके बाद जंगली सुअर के मांस के लिए उसे पटरी से उठाकर अब मांस खपाने का प्रयास करने लगे हैं। वन विभाग को जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी और सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र पाली क्षेत्र के रामपुर के पास ट्रेन से कटकर तीन जंगली सुअरों की मौत हो गई है। वहीं, जहां रेलवे लाइन के पास बसे बिजला गांव के कुछ ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी थी और सात लोग सुअर का मांस खपाने की तैयारी में जुट गए। जहां इसके बाद तीनों जंगली सुअर की लाश को पटरी से उठाकर खेत में लाने के बाद उनको काटकर एक गैराज में उन्होंने रखा हुआ था।
वहीं, जिसकी जानकारी वन विभाग को मिली और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। साथ ही साथ जंगली सुअर के मांस सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जहां अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर सुअर की मौत हो गई थी। वहीं, सुअर को उठाकर खेत में लाकर काटा गया था, जिस मामले की जांच की जा रही है।