फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पतौर परिक्षेत्र में तीन शिकारी गिरफ्तार, जंगली सुअर का मांस, शिकार का समान जब्त

Sun, 30 Jun 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मुखबिर की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की है। शिकारियों से जंगली सुअर का मांस और शिकार का सामान बरामद हुआ है। बीटीआर की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली सुअर के शिकार करने वाले तीन आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया है। बीटीआर की टीम जांच में जुटी हुई है। शिकारियों से जंगली सुअर का मांस शिकार का सामान जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के पतौर डी बीट के कक्ष क्रमांक 390 के झमकनियां नाला में घुसकर जंगली सुअर का शिकार करने वाले तीन आरोपी राम मिलन बैगा, राजन बैगा, पांडु बैगा को बीटीआर के पतौर परिक्षेत्र की टीम गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों से सुअर का मांस और शिकार का समान जब्त कर लिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की है। आरोपियों से मांस और शिकार का सामान ज़ब्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें