फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर, प्रसव पीड़ा में पैदल चलना पड़ा

Wed, 09 Aug 2023 07:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्य प्रदेश के उमरिया में स्वास्थ्य विभाग की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंची तो परिजन एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान पैदल चलाकर ले गए। 
विज्ञापन
उमरिया में प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को पैदल चलवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भले ही राज्य भर में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने का ढिंढोरा पीटा जा रहा हो, सच्चाई ठीक इसके उलट है। ताजा मामला आदिवासी बाहुल्य उमरिया का है। जहां कई कॉल करने के बाद भी जब एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई तो प्रसव पीड़ा से गुजर रही गर्भवती महिला को मीलों पैदल सफर करना पड़ा। 

विज्ञापन


मामला उमरिया का है। ग्राम बड़ागांव से नौरोजाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आठ से दस किमी की दूरी है। कॉल करने पर एंबुलेंस गांव के बाहर तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसने गांव की सड़क खराब होने का बहाना बनाकर महिला के घर तक जाने से इनकार कर दिया। कहा कि सड़क खराब है और एंबुलेंस में कीचड़ लग जाएगा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। चालक की मनमानी की वजह से घर से प्रसव पीड़ा के दौरान ही गर्भवती महिला को गांव के बाहर तक करीब दो किमी पैदल चलकर जाना पड़ा। मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके मेहरा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। एंबुलेंस चालक और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें