फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Wed, 08 May 2024 01:10 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया में लकड़ी का अवैध परिवहन करते एक ट्रक को जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई विन विभाग के द्वारा की गई है। बता दें कि क्षेत्र में कुछ बिचौलियों द्वारा किसानों और ग्रामीणों को तरह तरह का प्रलोभन देकर उनके निजी भूमि में लगे नीलगिरी युकेलिप्तस आदि के पेड़ की खरीदी औने पौने दाम में कर ली जाती है।
 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के परसौरा गांव से अमलई ओरियंट पेपर मिल जा रहे एक ट्रक को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक एमपी 20 एच बी 3337 में बीती रात्रि अवैध रूप से नीलगिरी की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था, तभी रात्रि में क्षेत्र का गश्त कर रहे एसडीओ दिगेंद्र पटेल वन परिक्षेत्राधिकारी सचिनकांत ने उक्त ट्रक की जांच की, जिसमें लकड़ी परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन


जिसके बाद उक्त ट्रक को काष्ठागार में खड़ा कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि रात्रि के दौरान ट्रक में परिवहन किए जा रहे लकड़ी का माप कर दो गुना जुर्माना वसूलने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र में कुछ बिचौलियों द्वारा किसानों और ग्रामीणों को तरह तरह का प्रलोभन देकर उनके निजी भूमि में लगे नीलगिरी युकेलिप्तस आदि के पेड़ की खरीदी औने पौने दाम में कर ली जाती है, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें