फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: शिकारियों ने करंट बिछाकर किया बाघ का शिकार, भदार नदी किनारे दफनाया शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 05:43 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पनपथा बफर जोन में एक बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों जमीन पर करंट बिछाकर जाल डाला था, जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में शिकारियों के लालच ने एक बाघ की जान ले ली। सुखदास गांव के पास एक बाघ की करंट लगने से मौत हो गई, जिसे आरोपियों ने छिपाने के लिए भदार नदी किनारे आरएफ 394 बीट जाजागढ़ में दफना दिया। जैसे ही पार्क प्रशासन को इसकी भनक लगी, पूरा वन विभाग हरकत में आ गया।

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि ग्राम सुखदास के दो आरोपी रामचरण कौल और पांडू कौल इस घटना में शामिल थे। पनपथा बफर टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पीओआर क्र. 357/13 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई जीआई तार और कुल्हाड़ी भी जब्त की है।

वन विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते पूरे मामले का खुलासा हो गया। संभावना जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के निर्देशन में किया गया। मौके पर एसडीओ बी.एस. उप्पल, रेंजर अर्पित मैराल, डिप्टी रामसिया शुक्ला, चैन सिंह मार्को, वनरक्षक मोहित खटीक, धर्म पाल बैगा, अनिल सोनवानी, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश बैगा, रामभजन सोनी, आशीष पटेल, राजकुमार गुप्ता (डॉग स्क्वायड) समेत पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामचरण कौल और पांडू कौल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें