फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: लड़की के दरवाजे देर से पहुंची बरात तो जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत, बिना दुल्हन लिए लौटा दूल्हा

Wed, 24 Apr 2024 09:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

उमरिया जिले में एक बारात लेट से आने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट में बदल गई और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। बरात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
उमरिया में मामूली विवाद में एक की हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की ग्राम पंचायत सलैया में बरात के देरी से दुल्हन के घर पहुंचने पर विवाद हो गया। इसमें दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी जिले के ग्राम दीघी से मुकुल पटेल पिता सोनेलाल पटेल दूल्हा बनकर ग्राम सलैया में सुदामा पटेल की बेटी से शादी रचाने पहुंचा था। लेकिन फिर जब बरात देर रात पहुंची तो लड़की के घरवालों ने एतराज जताया। इसी बातचीत में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जहां बीच-बचाव में पहुंचे दूल्हे के बड़े पिता सेवानिवृत्त शिक्षक (64) सभापति पिता रामविशाल पटेल निवासी डीघी के ऊपर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में उनके पुत्र कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे तो आक्रोशित लोगों ने वाहन पर भी हमला कर दिया। अफरा तफरी में घायल सभापति पटेल नीचे गिर गए और वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए कटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नागेन्द्र सिंह बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच करने के निर्देश विवेचक को दिए हैं। बरही थाना पुलिस ने पंचनामा तक शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रात करीब 2 बजे सभापति की मौत होने की खबर मिलते ही पूरी बरात बिन ब्याहे ही लौट आई है। वहीं बताया यह भी गया है कि जब बरात रात करीब साढ़े 12 बजे द्वार पर पहुंची और जयमाला का कार्यक्रम हो ही रहा था। वहीं तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में दूल्हे के चाचा की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें