फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, एसआई घायल; गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Sun, 08 Nov 2026 04:56 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले के पैरों में चोट आई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार सवार कुलदीप पांडेय और ललित वनवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, एसआई घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चंदिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले घायल हो गए। उनके पैरों में चोट आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात चंदिया की ओर से कार क्रमांक MP54ZB3716 तेज गति से उमरिया की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक MP03ZA1227 खड़ा था। कार चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भिड़ंत में पेट्रोलिंग वाहन में मौजूद सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले के पैरों में चोट लग गई।

ये भी पढ़ें- 50 से अधिक बोरिंग के पानी में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पेट्रोलिंग वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटनाग्रस्त कार पर वन विभाग (डिप्टी) लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। इस वजह से वाहन को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि कार पर लिखे विभागीय नाम से उसके आधिकारिक उपयोग की पुष्टि नहीं होती है।
विज्ञापन


दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने कार सवार कुलदीप पांडेय और ललित वनवासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में घायल एसआई के पैरों में चोट आने के बाद ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से पैदा होने वाले खतरे को सामने ला दिया है। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि शनिवार रात कार और पेट्रोलिंग वाहन के बीच टक्कर हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले के पैरों में चोट आई है। कार सवार कुलदीप पांडेय और ललित वनवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें