फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ताला मार्ग पर भीषण टक्कर, ऑटो और कार की भिड़ंत में छह ग्रामीण घायल

Fri, 13 Feb 2026 09:20 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया के ताला मार्ग पर बड़ेरी गांव के पास आर्टिका कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में छह ग्रामीण घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, प्रारंभिक कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
ताला मार्ग पर भीषण टक्कर, ऑटो और कार की भिड़ंत में छह ग्रामीण घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसे ने क्षेत्र में हलचल मचा दी। जिला मुख्यालय से ताला मार्ग पर बड़ेरी गांव के पास आर्टिका कार और ऑटो के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार छह ग्रामीण घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार ग्रामीण बरतराई गांव से मझौली (बांका) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही आर्टिका कार क्रमांक एमपी 54 जेडबी 7435 से ऑटो क्रमांक एमपी 54 आर 0369 की सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और चालक संतुलन नहीं बना सके, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

टक्कर के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को सिर और हाथ पैर में चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के डबल डेकर ब्रिज का 80 प्रशिशत काम पूरा, चार माह में मिलेगी सौगात

घायलों की पहचान सोबरन सिंह, शोभा सिंह, लीला बाई, रमा बाई, प्रेम बाई और संता बाई के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायलों का उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इस हादसे ने एक बार फिर ताला मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और यातायात नियमों के पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें