फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं, कलेक्टर ने 33 अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

Fri, 29 Nov 2024 02:50 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के 33 अधिकारियों का नवंबर 2024 का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम हेल्प लाइन पर आईं शिकायतों का निपटारा नहीं करने पर की गई है।
विज्ञापन
कलेक्टर उमरिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिलों की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें कई जिलों के कलेक्टरों की सराहना की गई। लेकिन, उमरिया जिले को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उमरिया जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की।

विज्ञापन


समीक्षा में विभिन्न विभागों की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। विभागों को सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों का निराकरण कराते हुए जिले और विभाग की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इसके बाव भी विभागों की ग्रेडिंग में कोई सुधार नहीं हुआ।

लंबित शिकायतों का समाधान नहीं
पूर्व में कई बार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के समाधान में रुचि नहीं दिखाई, जिससे शिकायतें संतोषजनक रूप से बंद नहीं हो पाईं। इस लापरवाही के कारण जिले और विभाग की प्रगति बेहद कम आंकी गई, जिससे जिले की ग्रेडिंग पर नकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन


33 अधिकारियों का वेतन रोका गया
इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के 33 अधिकारियों का नवंबर 2024 का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वेतन रुकने के बाद अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में कितना सफल हो पाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें