उमरिया जिले में 14 साल की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना निकलकर सामने आई हो। इससे प्रकार की घटनाएं अक्सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन, इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, यह मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की लड़की घर से कहीं लापता हो गई है। ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। मशक्कत के बाद लड़की को दो दिन बाद पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। इस दौरान लड़की ने बताया कि उसके साथ दो लड़कों ने गलत काम किया है।
नाबालिक लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी सनत सिंह और शेट्टी बैगा हैं। इनकी रही भूमिका -उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदवार उ. नि. शिवनाथ प्रजापति, आर. रितेंद्र, आर. उपेंद्र, आर. उदय, आर. पवन, महिला आर. रवीना निगवाल, महिला आर. रानू लोधी एवम साइबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।