फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: रेलवे ट्रैक पर नव दंपती का मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच शुरू

Tue, 08 Oct 2024 07:12 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेलवे ट्रैक पर एक नव दंपती का क्षत-विक्षत शव मिला है। हत्या की गई है या आत्महत्या है, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के लिए रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले से गुजरने वाली रेल लाइन के कटनी-बिलासपुर रेल खंड के करकेली स्टेशन के यार्ड में नव विवाहित बैगा आदिवासी दंपती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका प्रेमबाई के पिता ग्राम उजान निवासी छुट्टू बैगा ने बताया कि मेरी पुत्री का विवाह कुछ महीने पहले ग्राम बिजौरा निवासी राजेश बैगा से हुआ था। दोनों ठेकेदार के यहां काम करते थे और दोनों की मौत हो गई है। हम दोनों को लेकर अस्पताल आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, जीआरपी के जांच अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि रात में दो बजे करकेली स्टेशन मास्टर का फोन आया कि यार्ड में दो लोगों की बॉडी पड़ी है। मौके पर पहुंचे तो वहां पति-पत्नी दोनों का शव पड़ा हुआ था, तब पता लगाएं तो पता चला कि मृतक राजेश बैगा पिता मंगलिया बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा एवं पत्नी प्रेमबाई पति राजेश बैगा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम उजान के रूप में पहचान हुई है। प्रेम बाई का पति भी यहीं पत्नी के मायके में रह कर मजदूरी करता था। कल भी मजदूरी करने गया था। रेलवे में ठेकेदारी मजदूर के रूप में प्राइवेट काम करता था, अभी कोई वजह पता नहीं चला है, जांच जारी है।

गौरतलब है कि दोनों प्रेम से अपना जीवन गुजार रहे थे और रात में दो बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलना किसी के गले नहीं उतर रहा है। अभी जीआरपी दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दी है। यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें