फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा के स्टार प्रचारकों का ताबड़तोड़ दौरा, अब 8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएंगी उमरिया

Mon, 06 Nov 2023 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव इन दिनों चरम पर है। जिसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। जिनमें से स्टार प्रचारक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी नाम है। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर को स्मृति ईरानी उमरिया आने वाली है।

 
विज्ञापन
8 नवंबर को स्मृति ईरानी आएंगी उमरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में लगातार कई मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी आज 6 नवंबर को उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दौरा करने वाले हैं। इसी के साथ ही साथ भाजपा के चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले की दोनों विधानसभा में 8 नवंबर यानि बुधवार को पहुंच रही हैं। जहां दोनों विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर में वे आम सभा को संबोधित करने वाली हैं। बता दें कि विजराघवगढ़ के बिरौली में वह दोपहर को पहुंचेंगी और वहां भी आमसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


भाजपा का लगातार प्रचार-प्रसार

गौरतलब है कि उमरिया जिले में इस बार राजनीति आसान नहीं है। भाजपा अपने स्टार प्रचारक लगातार उमरिया जिले में उतार रहे हैं। इसकी वजह से पूरी तरह से राजनीति में परिवर्तन आता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा यह चाहती है कि उमरिया जिले के दोनों विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में फिर से जाएं, लेकिन इस बार ऐसा हो पाएगा या नहीं यह तो जनता तय करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें