उमरिया जिले में बीरसिंहपुर पाली के मंगठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के निरीक्षण में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह पहुंचे। मंजीत सिंह के पहुंचने के पहले ही ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे।
औचक निरीक्षण की जानकारी के बाद से ही पूरे ताप विद्युत केंद्र में हलचल मची हुई थी। सोमवार को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में निदेशक मंजीत सिंह पहुंचे। राखड़ डेम सहित कोयला और ताप विद्युत केंद्र की इकाई के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
ताप विद्युत केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर ताप विद्युत केंद्र की कमियों और सुधार को लेकर चर्चा की गई। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र यूनिट बंद होने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह ने संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के निरीक्षण के बाद बीएचईएल डीजल लोकोमोटिव का जीर्णोद्धार के फिर से लोकार्पण किया है।