फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नौरोजाबाद वन अमले ने वन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, हड़हा में इमारती लकड़ी का जखीरा मिला

Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

जिले के हड़हा में वन माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए नौरोजाबाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी जब्त की है। ये इमारती लकड़ी हड़हा के एक मकान में छुपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन
हड़हा में इमारती लकड़ी का मिला बड़ा जखीरा,मौके पर नौरोजाबाद वन अमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौरोजाबाद वन अमले को वन माफियाओं पर कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। नौरोजाबाद वन परिक्षेत्राधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि डीएफओ विवेक सिंह के निर्देशन व एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हड़हा में दिनेश पिता विपत बैगा के मकान से भारी मात्रा में दरवाजे समेत इमारती लकड़ियों का भंडार जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में आधे दर्जन से अधिक नवनिर्मित दरवाजे एवं दो सौ से ज्यादा लकड़ियों की बोगी मिली है, जिसकी घटना स्थल पर जब्ती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वनोपज व्यापार अधिनियम-1969 तथा वन नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

आपको बता दें लंबे समय से नौरोजाबाद वन परिक्षेत्र में वन माफिया सक्रिय रहे हैं, जो निरंतर इमारती लकड़ियों का दोहन कर रहे हैं। इन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए वन अमला लगातार सक्रिय है लेकिन वनोपज सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्रीय मुखबिरों और वन टीम को और अधिक सजग करने की जरूरत है, शायद तभी क्षेत्रीय वन माफियाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने का विभागीय प्रयास सार्थक हो सकेगा।

हड़हा में इमारती लकड़ी का मिला बड़ा जखीरा,मौके पर नौरोजाबाद वन अमला

 

हड़हा में इमारती लकड़ी का मिला बड़ा जखीरा,मौके पर नौरोजाबाद वन अमला

 

हड़हा में इमारती लकड़ी का मिला बड़ा जखीरा,मौके पर नौरोजाबाद वन अमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें