फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पत्नी को लेकर शहडोल जा रहा था पति, रास्ते में ऐसा हुआ हादसा कि दोनों की हो गई मौत

Wed, 14 Aug 2024 08:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमरिया में सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन हाईवे के कारण सड़क दुर्घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


उमरिया जिला मुख्यालय से होकर शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में मोर्चा फाटक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हुई है। मृतकों की पहचान *राम प्रसाद राठौर एवं शकुंतला राठौर निवासी ग्राम सिंघपमर(करकेली) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। बताया जाता है कि राम प्रसाद राठौर अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी शकुंतला के साथ किसी काम से शहडोल जा रहे थे, जो किन्ही कारणों से दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना कैसे हुई यह तो फिलहाल साफ नही हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि सड़क खराब होने के कारण हादसा हुआ होगा। बता दें कि बीते कई वर्षों से नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदारो की लापरवाही से आज तक नेशनल हाईवे 43 का कार्य पूरा नही हो सका है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें