फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: विधानसभा घेरने 16 तारीख को भोपाल पहुंचेंगे कांग्रेसी, संगठन सह प्रभारी नीरज सिंह ने ली बैठक

Mon, 09 Dec 2024 06:27 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करने 16 दिसंबर को कांग्रेसी भोपाल पहुंचेंगे। इसको लेकर संगठन सह प्रभारी नीरज सिंह ने बैठक ली, साथ ही वहां मौजूद लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संगठन सह प्रभारी नीरज सिंह बघेल ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक का शुभारंभ सहप्रभारी तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से आगामी 16 दिसंबर को राजधानी भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव में जिले की अधिकाधिक सहभागिता के संबंध में चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा की अदूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश पर चार लाख से अधिक कर्ज चढ़ चुका है। कानून व्यवस्था चौपट है। बेलगाम भ्रष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है पर सरकार को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। अहंकार में डूबी मोहन सरकार को जगाने के लिये कांग्रेस ने विधानसभा को घेरने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी टीम के साथ पहुंचना है।

जिले की हो प्रभावी उपस्थिति : अजय सिंह
अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को जिले के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएं। बैठक में कटनी जिले से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह बिलौहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, पुष्पराज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल दाहिया, उदय प्रताप सिंह, तिलकराज सिंह, सावित्री सिंह, अनिता सिंह, रामायणवती कोल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, संजय अग्रवाल, शिशुपाल यादव, अशोक मिश्रा, मोहन साहू, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू सिंह, मो. आजाद, राजीव सिंह बघेल, मिथलेश राय, मो. शकील, छत्रपाल सिंह, फूल सिंह, वासुदेव उंटिया, हेमनाथ बैगा, उमेश कोल, ओमप्रकाश सोनी, ताजेन्द्र सिंह और अयाज खान समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें