फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: पूर्व मंत्री मीना सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता हुए लामबंद, कहा- पद का नाजायज फायदा उठा रही विधायक

Sun, 14 Jan 2024 10:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मीना सिंह पर लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता हमलावर होते हुए नजर आ रहे हैं। जहां आज उन्होंने ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मीना सिंह द्वारा उन्हें जबरन टारगेट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री मीना सिंह जो भाजपा में वर्तमान विधायक हैं, जिसका वह नाजायज फायदा उठा रही हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरन टारगेट कर रही हैं। अजय सिंह ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि मीना सिंह के द्वारा कहा जाता है कि केंद्र और राज्य में मेरी सरकार है, मैं जब चाहूं तब झूठा मुकदमा दायर करवा सकती हूं। जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। 

विधायक की सेवा की समाप्ति हो

कांग्रेस कमेटी उमरिया के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा है कि ऐसी विधायिका हमें नहीं चाहिए। हमें ऐसी विधायक का जो अपने पद का दुरुपयोग करें उसे विधायक के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त होनी चाहिए और उसके अलावा विधानसभा से समाप्ति के बाद इन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। इसी वजह से उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें