फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, ससुराल पर प्रताड़ित करने के आरोप

Mon, 05 Jun 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली। वह ट्रेन के आगे कूद गई थी। हालांकि उसके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली। वह ट्रेन के आगे कूद गई थी। हालांकि उसके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जांच के लिए महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा उमरिया जिला मुख्यालय के चपहा और महरोई रेलवे फाटक के बीच में रविवार शाम की है। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे ट्रेक से एक महिला और एक बच्चे के शव को बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन सहित अन्य चीजें बरामद की हैं, जिसकी सहायता से महिला के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। 

पुलिस ने बताया कि छानबीन में मृतक महिला महरोई स्थित प्राइवेट स्कूल संचालक टीकाराम राय के परिवार से है, जिसकी पहचान 32 वर्षीय गंगोत्री राय पति समयलाल राय निवासी महरोई के रूप में की गई है। मृतका अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ वहां कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने अपनी जान गंवाई यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इधर मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते थे। घटना दिनांक को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे तंग आकर हमारी बेटी ने अपने बच्चे सहित जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें