उमरिया जिले में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह मवेशी चराने गया था तभी झाड़ियों छिेपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी बीट ) में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है। इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर तीन बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया कि ददरौंड़ी बीट अंतर्गत डोंगरीहार कैम्प के पास गांव के कुछ लोगों के साथ वृद्ध मवेशी चराने गया था। तभी झाड़ियों में छिपे टाइगर ने हमला कर दिया। इससे वृद्ध को मौत की मौत हो गई। हादसे में मृत वृद्ध के गर्दन, बायां हाथ और माथे पर गम्भीर जख्म के निशान हैं।