फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ट्रैक्टर कीचड़ में फंसा, दूसरा निकालने पहुंचा तो चली गई एक व्यक्ति की जान

Wed, 02 Aug 2023 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, एक ट्रैक्टर खेत में कीचड़ होने से उसमें फंस गया। ऐसे में जब फंसे हुए पहले ट्रैक्टर को दूसरा ट्रैक्टर निकालने के लिए गया तो उस दौरान हादसा हो गया और एक व्यक्ति की जान चली गई।
 
विज्ञापन
खेत में ट्रैक्टर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के पाली थाना अंतर्गत ग्राम धौरई में हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर जुताई कर रहा था, तभी कीचड़ में फंस गया और नहीं निकल पा रहा था। किशन काले के लिए दूसरा ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा और उसे खींचने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस पर पहला ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर पहुंच गया और हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक राजू सिंह उम्र 42 वर्ष पिता हीरा सिंह निवासी ग्राम धौरई का रहने वाला है। उसके दबने की वजह से पलट कर मौत हो गई। कीचड़ में दब गया था और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें