फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इनाम राशि में हिस्सा नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ा, युवक की शिकायत पर मामला दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 10:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गणेश विसर्जन समारोह के दौरान ढोल बजाने पर मिली इनाम की राशि में हिस्सा नहीं देने पर 4 भाइयों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस में बताया कि चारधाम मंदिर के पास गणेश कॉलोनी में रहने वाला राकेश पिता बाबूलाल मकवाना ढोल बजाने का काम करता है। गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान वह कई सार्वजनिक पंडालों और ग्रुपों द्वारा बुलाए जाने पर गया था, उसके साथ क्षेत्र के ही रहने वाले चार भाई हंसराज, धर्मराज, दिनेश और गोविंद भी ढोल बजाने का काम करते हैं। राकेश मकवाना को चल समारोह के दौरान ढोल बजाने पर सबसे अधिक इनाम की राशि मिली थी। बीती रात 11:30 बजे राकेश ढोल बजाने के बाद घर लौट रहा था, इस दौरान नृसिंहघाट ब्रिज के पास उसे चारों भाइयों ने रोक लिया और इनाम में मिली राशि का हिस्सा मांगने लगे।

राकेश ने ढोल बजाने की राशि सबको बराबर मिलना बताया और इनाम की राशि स्वयं की होने की बात कही। इसी को लेकर चारों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर राकेश लहूलुहान हो गया। चारों भाई जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले चारों भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


युवक पर चढ़ा गणेश प्रतिमा ट्राली का पहिया
कंठाल चौराहा से निकल रहे गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान प्रतिमा की ट्राली का पहिया प्रहलाद पिता रामलाल सोलंकी निवासी लालबाई-फूलबाई पर चढ़ गया। पैर बुरी तरह जख्मी होने पर उसे चल समारोह में शामिल युवक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने पैर में फैक्चर होना बताया और उपचार के लिये हड्डी वार्ड में भर्ती किया। रविवार रात भी विसर्जन समारोह के दौरान मंगलनाथ पुल के आगे जेल तिराहे पर ट्राली में रखी गणेश प्रतिमा असंतुलित होने के बाद ट्राली से गिर गई थी, जिसके नीचे दबने से आकाश पिता कन्हैलाल 22 वर्ष निवासी अमृत नगर पंवासा घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके साथ गोलू नामक युवक को भी मामूली चोंट आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें