मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात को उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत शोधपीठ कार्यालय परिसर, बिड़ला भवन में प्रदर्शित भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बताया जाता है कि भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी में 120 से अधिक ऋषियों, मनीषियों, महापुरुषों के चित्रों को देशभर के चित्रकारों ने तैयार किया है। यह प्रदर्शनी भारतीय ऋषियों द्वारा दिए गए वैज्ञानिक योगदान को बताती है और यह स्पष्ट करती है कि भारतीय वैज्ञानिक परंपरा कितनी समृद्ध थी। यह प्रदर्शनी उज्जैन के लोगों के लिए 30 मार्च 2025 तक रोजाना सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।
आर्ष भारत भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्रिलोत विश्व की सबसे प्राचीन भारतीय सनातन परंपरा को जिन ऋषि, महर्षि, आचार्य व असंख्य मेधावान पुरुषों ने अपनी साधना, तप, ध्यान व उससे अर्जित ज्ञान से पल्लवित किया, वह अद्वितीय है। सनातन की इस शाश्वत परम्परा का न कोई आदि है और न कोई अंत। इसमें शामिल ज्ञान की अविचल धारा में उत्तरोत्तर सम्पूर्ण विश्व को नई दिशाएं प्रदान की हैं। ज्ञान को भारत में प्राचीन समय से ही सर्वाधिक महत्व प्रदान किया गया है। प्राचीनकाल से लेकर आज के आधुनिक समय तक ऐसे असंख्य क्षेत्र हैं, जिनमें भारतीय ज्ञान परम्परा से तय नवीन प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इस पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है।
120 से अधिक ऋषियों के जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किया
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ बिड़ला भवन परिसर में ‘आर्ष भारत’ भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परम्परा, विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांक, श्रीकृष्ण चौंसठ कलाएं, मालवा की चित्रावन शैली में एवं श्रीकृष्ण होली पर्व लघु चित्रों में श्रीकृष्ण की छवियां, 84 महादेव पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित प्रदर्शनी आर्ष भारत में लगभग 120 से अधिक ऋषियों के जीवन और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में देशभर के 25 से अधिक चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में अश्विनी शोध संस्थान के सहयोग से विक्रमकालीन मुद्रा एवं मुद्रांकों को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन