फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, अधिकारियों ने किया हवाई फायर

Tue, 24 Oct 2023 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: पुलिस लाइन में आज विजयदशमी के मौके पर शस्त्रों की पूजा की गई। इसके साथ ही यहां परिसर में खड़े चमचमाते वाहनों को अधिकारियों ने तिलक लगाया। साथ ही बली के रूप में कद्दू चढ़ाया गया।
 
विज्ञापन
शस्त्रों की पूजा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी के पर्व पर शस्त्रों की पूजा की जाती है और घर-घर में यह पूजन किया जाता है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शस्त्रों की पूजा की। साथ ही वाहनों पर तिलक भी लगाया। इसको लेकर आज सुबह आईजी, डीआईजी और एसपी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन


एक घंटे तक चला पूजन कार्यक्रम 

बता दें कि शस्त्र पूजन के बाद हवाई फायर भी किए गए। इस अवसर पर वाहनों और अश्वों का पूजन भी किया गया। पिछले दो दिनों से पुलिस लाइन में शस्त्रों की सफाई की जा रही थी। पुलिस विभाग के 45 वाहन, 13 घोड़े और एके-47, एसएलआर गन, थ्री नॉट थ्री गन, पिस्टल, रिवाल्वर, इंसास बंदूक सहित अन्य शस्त्रों की पूजा की गई । इस दौरान करीब एक घंटे तक पूजन कार्यक्रम चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें