फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमोत्सव 2025: ऋषियों, मनीषियों, महापुरुषों की परंपरा पर केंद्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी, 30 मार्च तक आयोजन

Fri, 28 Feb 2025 02:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

30 मार्च 2025 तक के लिए उज्जैन के लोगों के लिए आर्ष भारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जोकि प्रतिदिन सुबह 11:00 से सायं 8:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
विज्ञापन
आर्ष भारत प्रदर्शनी का अवलोकर करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केंद्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 30 मार्च 2025 तक बिड़ला भवन, शोधपीठ कार्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 11:00 से सायं 8:00 बजे तक खुली रहेगी। उद्घाटन पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित और वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. आर.सी. ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय और पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय कुमार सीजी, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी, वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी गणेश बागदरे, डॉ. रमण सोलंकी, वरिष्ठ कवि दिनेश दिग्गेज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन




प्रदर्शनी में यह है खास
100 से अधिक ऋषियों, मनीषियों, महापुरूषों के चित्रों को देशभर के चित्रकारों ने तैयार किया है। यह प्रदर्शनी भारतीय ऋषियों द्वारा दिये गये वैज्ञानिक योगदान को बताती है और यह स्पष्ट करती है कि भारतीय वैज्ञानिक परंपरा कितनी समृद्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक कला मांडना पर कार्यशाला का आयोजन
महाराजा विक्रमादित्यर शोधपीठ परिसर मे इन दिनों लोककला मांडना की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है, जोकि 8 मार्च 2025 तक किया गया है। इस कार्यशाला में स्थानीय स्कूल और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय कलाकार और कलाप्रेमी अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे। इस कार्यशाला को उज्जैन की वरिष्ठ लोक कलाकार कृष्णा वर्मा संयोजित कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें