उज्जैन में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड था और ड्यूटी कर घर लौट रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हीरा मिल की चाल में रहने वाले ब्रजमोहन पिता गप्पूलाल बाथम (65) क्षीरसागर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे। वे ड्यूटी खत्म होने पर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कोयला फाटक पर तेज रफ्तार से कार क्रमांक एमपी 33 सी 0412 ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर बृजमोहन को कार चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। कार चालक आगर रोड राजीव नगर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।