फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शिवमय हुआ उज्जैन, श्रावण के दो दिनों में ही मौनतीर्थ पीठ पर हुआ हजारों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

Wed, 05 Jul 2023 11:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंगलनाथ मार्ग पर गंगाघाट स्थित श्री मौनतीर्थ पीठ में श्रावण महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। अनेक शिव भक्तों द्वारा गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज की प्रेरणा और सान्निध्य में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मौनतीर्थ पीठ में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव के अतिप्रिय मास श्रावण में धार्मिक नगरी उज्जैन शिवमय हो गया है। एक ओर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने आपको धन्य मान रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मंगलनाथ मार्ग स्थित मौनतीर्थ पर सैकड़ों श्रद्धालु हजारों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलनाथ मार्ग पर गंगाघाट स्थित श्री मौनतीर्थ पीठ में श्रावण महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। अनेक शिव भक्तों द्वारा गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज की प्रेरणा और सान्निध्य में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। श्रावण मास के दो दिनों में ही धर्मालुजनों ने हजारों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर दिया है। इसके साथ ही मौनतीर्थ में विराजित भगवान गंगाधर सदाशिव का नित्य रुद्राभिषेक एवं लघुरुद्राभिषेक भी किया जा रहा है। मौनतीर्थ पर प्रत्येक श्रावण सोमवार और प्रदोष पर विशिष्ट पूजन अनुष्ठान होंगे। इच्छुक धर्मालुजन अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं। 

अखंड महायज्ञ में भी आहुतियां दे रहे श्रद्धालु
मौनतीर्थ पीठ में नित्य प्रातः 108 वर्षीय अखंड महायज्ञ में अनेक श्रद्धालुजन आहुतियां प्रदान कर रहे हैं। यह यज्ञ 73 वर्षों से प्रज्जवलित दुर्लभ त्रिजुगीनारायण अग्नि से हो रहा है। इस यज्ञ में श्रावण माह में आहुतियां देने का महत्व अधिक है, क्योंकि इसमें महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की जाती हैं। इस कारण देश के कई स्थानों से श्रद्धालुजन इस विशिष्ट महामृत्युंजय यज्ञ में आहुतियां देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पार्थिव शिवलिंग के निर्माण से अनेक जन्मों के पापों से मुक्ति 
इस बार 19 वर्ष के अनंतर अधिकमास के कारण दो माह के श्रावण का संयोग बना है। यह मास शिव भक्ति एवं शिव आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौनतीर्थ पीठ में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भक्तों द्वारा श्रावण मास आरंभ होने के साथ किया गया। अपने हाथों से शिवलिंग बनाने से अनेक जन्मों के पापों का क्षय होता है और पुण्य लाभ प्राप्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन में कहा पार्थिव शिवलिंग बनाने से हाथों की रेखाएं बदल जाती हैं। श्रद्धालु को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें