फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म मामले में दूसरी गिरफ्तारी, एसआईटी ने भी शुरू की जांच

Thu, 02 May 2024 10:29 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इधर मामले में फरार सेवादार को भी पुलिस ने आष्टा से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आश्रम के इस कमरे में होती थी डर्टी हरकत, वहीं पुलिस ने सेवादार अजय को भी पकड़ लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला गर्मा गया है। महाकाल थाना पुलिस ने पहले आश्रम के एक आचार्य राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सेवादार अजय ठाकुर की तलाश जारी थी। जिसे देर रात पुलिस ने आष्टा से पकड़ा है। सुबह पुलिस उज्जैन लेकर आई। 
विज्ञापन


टीआई अजय वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी अजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को बाहर भेजा गया था। जिन्हें उसे खोजने में सफलता मिली है। अजय के संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने पर उसकी गिरफ्तारी ही गई। 

एसआईटी कर रही जांच
बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि टीम आश्रम के सभी बच्चों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आरोपियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। फिलहाल एसआईटी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचने के बाद इस पर आला अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी में सीएसपी ओपी मिश्रा, टीआई अजय वर्मा, महिला एसआई शामिल हैं। 
विज्ञापन


आश्रम में अध्यनरत है 140 बच्चे
महाकाल थाना पुलिस के अनुसार 30 साल से संचालित हो रहे गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने आते हैं। वर्तमान में यहां 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आए हैं। यहीं रहते हैं। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। इनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच की है। 

कमरा नंबर 12 मे होती थी डर्टी हरकत
बताया जाता है कि आचार्य राहुल शर्मा आश्रम के कमरा नंबर 12 मे बच्चों को किसी न किसी बहाने से बुलाते रहते थे। कभी वह खाना देने के बहाने तो कभी बर्तन साफ करवाने के बहाने उन्हें बुलाते और उनके साथ गलत हरकत करते थे। कमरा नंबर 12 में होने वाली डर्टी हरकत का उल्लेख बच्चों के माता-पिता ने महाकाल थाना पुलिस को की गई शिकायत में भी किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें