फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: महाकाल की सवारी के चलते उज्जैन शहर के स्कूल हर सोमवार रहेंगे बंद, रविवार को लगेंगी कक्षाएं

Sat, 25 Jul 2026 09:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल की सावन और भादौ सवारियों के दौरान भीड़ व ट्रैफिक को देखते हुए उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा। रविवार को कक्षाएं लगेंगी। 7 सितंबर को पूरे जिले में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने उज्जैन शहर के स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। प्रशासन के निर्देशानुसार 3 अगस्त से 31 अगस्त तक उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। सोमवार के अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। भगवान महाकाल की कुल 6 सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें सावन माह में 3, 10, 17 और 24 अगस्त को सवारी निकलेगी, जबकि भादौ माह में 31 अगस्त और 7 सितंबर को राजसी सवारी निकाली जाएगी। इसी कारण 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को शहर के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 7 सितंबर को निकलने वाली राजसी सवारी के चलते पूरे जिले में अवकाश रहेगा। चूंकि 7 सितंबर रविवार है, इसलिए उस दिन और अगले दिन सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।

सवारी का निर्धारित मार्ग
भगवान महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद प्रारंभ होगी। सवारी का मार्ग रहेगा— महाकाल मंदिर → गुदरी चौराहा → बक्षी बाजार → कहारवाड़ी → रामघाट → रामानुजकोट → कार्तिक चौक → छत्री चौक → गोपाल मंदिर → पटनी बाजार → गुदरी बाजार → महाकाल मंदिर। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर लौटेगी।
विज्ञापन


पढ़ें:  रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, मानवीय आधार की दलील भी नहीं आई काम
विज्ञापन


कलेक्टर ने दी जानकारी
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि महाकाल की सवारी के दौरान शहर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, रामघाट, कार्तिक चौक और छत्री चौक सहित प्रमुख मार्गों पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहता है। इससे स्कूल बसों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। बच्चों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन माह में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल संचालकों से सहयोग की अपील की है। शिक्षा विभाग इस संबंध में जल्द औपचारिक आदेश जारी करेगा। यह व्यवस्था केवल उज्जैन शहर क्षेत्र के स्कूलों पर लागू होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें