फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: राष्ट्रीय स्तर की नृत्य स्पर्धा में उज्जैन की 9 से 15 साल बेटियों ने जीते पांच खिताब

Fri, 17 May 2024 02:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान की नृत्यगुरु पलक पटवर्द्धन ने बताया कि अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा जनवरी महीने में सूरत में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता टैलेंट शो सीजन 4 आयोजित किया गया था। इसमें उज्जैन की बच्चियों ने पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
उज्जैन की बेटियों ने जीता पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी सिर्फ तीर्थ स्थलों के लिए ही मशहूर नहीं है, यहां कुछ ऐसी प्रतिभाएं भी है जिन्हें अवसर मिलते ही वह इस शहर का नाम पूरे देश में गौरवान्वित कर देती हैं। वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान की छात्राओं ने भी सूरत में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के नृत्य स्पर्धा में भाग लेकर शहर का नाम कुछ ऐसे ही गौरवान्वित किया है। जिसमें महज 9 से लेकर 15 वर्ष की छात्राओं ने अलग-अलग कैटेगरी में फर्स्ट प्राइज से लेकर थर्ड प्राइज तक खिताब हासिल किए हैं। 

विज्ञापन




वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान की नृत्यगुरु पलक पटवर्द्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा जनवरी महीने में सूरत में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता टैलेंट शो सीजन 4 आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग पूरे देश से 150 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित इस नेशनल लेवल की नृत्य प्रतियोगिता में वेणुनाद निनाद नृत्य संस्थान की छात्राओं ने भी अलग अलग कैटेगरी में प्रस्तुति दी। जिसमें 9 साल की वेदांशी गुप्ता विनर रहीं, वहीं अपर्णा चौहान (14) को सेकंड प्राइज, शिलिंन खोबरागड़े (13) सेकंड प्राइज, सिद्धि शर्मा (10) थर्ड प्राइज, समृद्धि दुबे (10) थर्ड प्राइज और स्वरा सराफ को (15) थर्ड प्राइज मिला है। अग्रवाल प्रोडक्शन के फाउंडर आकाश मित्तल ने बताया कि आज 17 मई से इन सभी प्रतिभागियों के टेलेंट का नेशनल चैनल 9X Jalwa par टेलीकास्ट किया जाएगा। यह टेलीकास्ट 17 मई से 2 जून तक रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें