फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मंगलनाथ मंदिर में बना रिकॉर्ड, 1700 से ज्यादा लोगों ने कराया पूजन, एक ही दिन में तीन लाख 15 हजार की आय

Wed, 23 Aug 2023 07:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Mangalnath Temple: मंगलवार को मंगलनाथ मंदिर में एक नया रिकॉर्ड बना है। यहां 1750 से ज्यादा लोगों ने पूजन कराया है, जो कि एक दिन में अब तक सर्वाधिक पूजन होने का रिकॉर्ड है। वहीं मंदिर को इससे तीन लाख से ज्यादा की आय हुई है।
विज्ञापन
मंगलनाथ मंदिर में बना रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को श्री मंगलनाथ मंदिर पर आने वाले दर्शनार्थियों/यजमानों के द्वारा भात पूजन, अंगारक दोष, कालसर्प, चांडाल दोष श्रापित दोष, कुंभ विवाह तथा अर्क विवाह आदि की पूजन मंदिर के विद्वान पंडितों एवं पुरोहितों के द्वारा कराई गई। इन पूजनों की 1750 से ज्यादा की शासकीय रसीदें काटी गई, जिससे मंदिर समिति को एक ही दिन मे  3,15,750/- रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह अब तक किसी भी एक दिन में हुए पूजन में सर्वाधिक है। श्री मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के के पाठक ने बताया कि सुप्रीत-गगनप्रीत, निवासी वाराणसी से भात पूजन हेतु आये यजमान द्वारा मंदिर समिति को 5000 रुपये का दान प्रथक से दिया गया है। 
विज्ञापन


अंगारेश्वर मंदिर पर भी हुई 75,350 की आय
श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर भी आने वाले श्रद्धालुओं की भात पूजन विद्वान पंडितों के द्वारा कराई गई। जिनकी 516 शासकीय रसीदें काटी गई। इन रसीदों से मंदिर को 75,350 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें