मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास और चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उसके बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ ने ई-कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण भी किया।