फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: तीन लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं अपराध

Sun, 27 Sep 2026 05:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मंगलनाथ रोड क्षेत्र से 19 वर्षीय अशफाक उर्फ कटोरी को 61.50 ग्राम कथित एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिमनगंज मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक 19 वर्षीय युवक को 61.50 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में की गई। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मंगलनाथ रोड से अंगारेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति जैसे ही आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम अशफाक उर्फ कटोरी (19 वर्ष), निवासी गली नंबर 09, राज रॉयल कॉलोनी, उज्जैन बताया।

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?: भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं
विज्ञापन


प्लास्टिक की पन्नी में मिला सफेद पाउडर
पुलिस टीम द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि यह एमडी ड्रग्स है। तौल कराने पर ड्रग्स का कुल वजन 61.50 ग्राम निकला।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया है और आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें