फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नामांकन के पहले ही दिन कांग्रेस के अभ्यर्थी ने भरा फॉर्म, ई बाइक चलाकर पहुंचे महेश परमार

Thu, 18 Apr 2024 06:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। पहले ही दिन कांग्रेस अभ्यर्थी महेश परमार ने नामांकन भरा। पहले महाकाल के दर्शन किए फिर ई बाइक चलाकर वे पर्चा भरने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
महेश परमार नामांकन जमा करने ई बाइक पर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए आज से उज्जैन में नामांकन दर्ज होना शुरू हो चुके हैं। संसदीय क्षेत्र में इस प्रक्रिया के शुरू होते ही सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महेश परमार ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन दर्ज करवाने पहुंचे महेश परमार ढोल धमाके और कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ नहीं बल्कि एक अलग ही अंदाज में ई बाइक पर सवार होकर नाम निर्देशन पत्र जारी करवाने पहुंचे थे। इन्हें रास्ते से लेकर प्रशासनिक भवन तक जिन्होंने भी देखा वे उनके इस अलग अंदाज की चर्चा किए बिना न रह सके। 
विज्ञापन


गुरुवार से प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक-240 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह के समक्ष कांग्रेस के अभ्यर्थी महेश परमार द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। 

कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार से नामांकन दर्ज करवाने के लिए ई बाइक से आने का कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे दिन आने के वादे किए थे जो कि अब तक पूरे नहीं हुए हैं। ना तो किसानों की आमदनी दुगनी हुई, ना महंगाई कम हुई। न बेरोजगारों को रोजगार मिला। मां शिप्रा का शुद्धिकरण हो या उज्जैन आलोट क्षेत्र के विकास की बात, बातें तो काफी की गईं लेकिन अब तक काम कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के यह वादे भी निकले झूठे
कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलती है और जोर से बोलती है। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने किसानों को 2700 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का वादा किया था, लाड़ली लक्ष्मी बहनों को 3000 प्रतिमाह राशि देने की बात कही थी। साथ ही 450 रुपये गैस की टंकी देने का वादा भी किया था, लेकिन चुनाव में किए गए सारे वादे झूठे निकले। 

भले एक वोट से जीतूं, लेकिन जीत मेरी होगी
कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने बताया कि भले ही में एक वोट से जीतूं, लेकिन जीत मेरी ही होगी। अभी मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे चुनाव में कितने वोट मिलेंगे, लेकिन जनता का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहा है और इस बार भी मुझ पर ही रहेगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें