फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मनचाही तारीख पर महाकाल की भस्मारती कर पाएंगे श्रद्धालु, बुकिंग व्यवस्था को बनाया गया सुगम और पारदर्शी

Sat, 01 Jun 2024 06:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अब मनचाही तारीख पर श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्मारती कर पाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती बुकिंग व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया गया है। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुप्रसिद्ध भस्मआरती की बुकिंग व्यवस्था को लेकर अब थोड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत श्रद्धालु मनचाही तारीख पर बाबा महाकाल की भस्म आरती कर पाएंगे। इस व्यवस्था को और भी सुगम और पारदर्शी बनाया गया, जिससे कि अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भस्म आरती के प्लानिंग करने में भी कोई समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन


उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में नई व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए 9,153 श्रद्धालुओं की भस्म आरती की रिक्वेस्ट स्वीकृत की गई है। साथ ही अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने की बुकिंग भी ओपन रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु पहले से ही अपनी भस्म आरती प्लान सकेंगे, जिसमें हर महीने की एक तारीख को अगले महीने की भस्म आरती की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे कि एक जून को अगले जुलाई महीने की बुकिंग जारी की गई है। साथ ही उसके आगामी तीन महीने के लिए भस्म आरती की बुकिंग ओपन रहेगी। श्रद्धालुओं को अपनी भस्म आरती बुकिंग की जानकारी उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। श्रद्धालुओं को 24 घंटे के अंदर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पास जनरेट करने होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं जनरेट करने पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट कैंसल कर दी जाएगी और वेटिंग लिस्ट की मैरिट के आधार पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन


श्रद्धालु इस प्रकार बुक कर सकेंगे भस्मआरती बुकिंग
श्रद्धालु अपनी भस्म आरती की बुकिंग के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com पर जाकर भस्म आरती के एडवांस बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने के लिए अपनी भस्म आरती बुक कर सकते हैं। भस्म आरती की बुकिंग की पुरानी व्यवस्था जिसमें 15 दिन पहले भस्म आरती बुक की जाती थी। इसे 15 जून तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पहले पोर्टल खोलते ही 10 से 15 मिनट के अंतराल में भस्म आरती बुकिंग फूल हो जाती थी। इससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती थी। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अब अपनी भस्म आरती प्लान कर सकेंगे।

भस्म आरती बुकिंग के लिए पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। भस्म आरती बुकिंग के लिए प्राप्त रिक्वेस्ट की मॉनिटरिंग होगी। आधार नंबर/मोबाइल नंबर की जांच कर देखा जाएगा कि संबंधित द्वारा भस्म आरती बुकिंग का दुरुपयोग न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें