फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गर्भपात की दवाइयों का विक्रय करने पर मेडिकल एजेंसी को किया सील, कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई

Sun, 19 May 2024 09:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन उज्जैन के मार्गदर्शन में धनोतिया मेडिकल एजेंसी नागदा की जांच की गई।
विज्ञापन
गर्भपात की दवाइयों का विक्रय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि बस स्टैंड नागदा स्थित धनोतिया मेडिकल एजेंसी द्वारा अनाधिकृत रूप से गर्भपात की दवाइयों का विक्रय किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर देशराज सिंह राजपूत एवं धर्मसिंह कुशवाह द्वारा उक्त मेडिकल एजेंसी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। शिकायत के तथ्यों की पुष्टि की गई जो की सही पाए गए तथा जांच में यह पाया गया कि धनोतिया मेडिकल एजेंसी के संचालक गोविंद धनोतिया द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के गर्भपात की दवाइयों का विक्रय किया जा रहा था। 
विज्ञापन


दुकान संचालक होलसेल एजेंसी संचालित करते हैं तथा उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से झोलाछाप डॉक्टर्स को भी एलोपैथिक दवाइयां का विक्रय किया जाना पाया गया। एजेंसी से चार औषधियों के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं जिन्हें जांच हेतु राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। फर्म की जांच में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 एवं नियमावली-1945 के अन्य प्रावधानों का भी उल्लंघन पाया गया। अत: उक्त मेडिकल एजेंसी को अग्रिम आदेश/निर्देश प्राप्त होने तक सीलबंद किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें