फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विदेशी फूलों से सजे भगवान नृसिंह, शाम को महामस्तकाभिषेक के साथ होगा नृसिंह कथा का आयोजन

Wed, 22 May 2024 01:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
विज्ञापन
विदेशी फूलों से सजे भगवान नृसिंह
विज्ञापन
वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर वैसे तो पूरे नगर में नृसिंह जयंती पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन देवास रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में इस उत्सव की एक अलग ही धूम मची हुई है। मंदिर मे भक्तों द्वारा उपवास रखकर भगवान की जयंती मनाई जा रही है। इस्कॉन में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक विदेशी फूलों से भगवान को सजाया गया। इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता राघव कीर्ति दास ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में यह उत्सव पांच दिनों के लिए मनाया जा रहा है जो कि 23 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


राघव कीर्ति दास ने बताया कि आज सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ इस पर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे भगवान के दर्शन और फिर श्रीमद लोकनाथ स्वामी महाराज द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों को नृसिंह कथा का श्रवण करवाया गया। आपने बताया कि मंदिर में आज दोपहर को भजन कीर्तन का आयोजन होगा जिसके बाद दोपहर को  4:15 बजे श्रीमद लोकनाथ स्वामी महाराज के द्वारा नृसिंह कथा कही जाएगी। इस आयोजन के बाद शाम 5:30 बजे श्री श्रीनृसिंह देव का महाअभिषेक किया जाएगा। जो कि लगभग 1 घंटे तक चलेगा। इस अभिषेक में भगवान को घी, दूध, दही, और 10 प्रकार के फलों के रस से स्नान कराया जाएगा।

चाइनीज और देसी फूलों से हुआ आकर्षक शृंगार
भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भगवान नृसिंह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर में उत्साह दिखाई दिया। भगवान नृसिंह की जयंती पर आम फल और आम की पत्तियों के साथ फूलों से नृसिंह भगवान का दरबार सजाया गया। भगवान नृसिंह की जयंती पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे। इससे पहले भगवान नृसिंह का शृंगार करने के लिए 330 चाइनीस फूल 6 ऑर्किड फूल, 200 लिली, 10 किलो गेंदा, 4 किलो मोगरा सहित अन्य फूल और आम से भगवान का दरबार सजाया गया है।

विदेशी फूलों से सजे भगवान नृसिंह

 

विदेशी फूलों से सजे भगवान नृसिंह

 

नृसिंह कथा का श्रवण करते भक्त। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें