फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जेल प्रहरी पर हथियार से हमला, आरोपियों के गाड़ी की हुई पहचान, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

Sat, 26 Aug 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित भैरवगढ़ जेल प्रहरी पर हमला हुआ है। आरोपियों के वाहन की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घायल जेल प्रहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में भैरवगढ़ जेल का प्रहरी शुक्रवार रात 12 बजे ड्यूटी पर आ रहा था। इस दौरान जब वह जेल चौराहे पर पहुंचा, उसी दौरान स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसका गाल कट गया। हमले के बाद दोनों बदमाश कालभैरव मंदिर की ओर भाग निकले, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि भैरवगढ़ निवासी मंगल उईके जेल प्रहरी है। कल रात 12 बजे से उनकी ड्यूटी थी और वह अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। इस दौरान जब वह जेल चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश मंगल के पास आए और उस पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसका गाल कट गया। हमला करने के बाद दोनों बदमाश कालभैरव मंदिर की ओर भाग निकले। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। चौराहे पर स्थित चौकी पर मौजूद प्रहरी तत्काल मंगल को अस्पताल लेकर आए जहां उसके गाले पर टांके लगाए गए।

सूचना के बाद भैरवगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर आ गई थी और पुलिस को घायल ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं पहचानता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के वाहन नंबर का पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संभवत: जेल में हुए किसी विवाद के चलते यह हमला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें