फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शिव मंदिर में लगा भक्तों का मेला, जब मटकी में से शिवलिंग पर जल के बजाए गिरने लगा दूध

Tue, 25 Apr 2023 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Miracle in Ujjain: उज्जैन के बसंत विहार में शिव मंदिर में भक्त रोज की तरह आए। लेकिन यहां शिवलिंग के ऊपर जलाधारी में भरा पानी और नीचे पानी की जगह बूंद-बूंद टपकता दूध देखकर अचरज में पड़ गए। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में बढ़ने लगी।
विज्ञापन
शिव मंदिर में लगा भक्तों का मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बसंत विहार कालोनी में मंगलवार को बड़केश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर बंधी मटकी से पानी की जगह दूध टपकने से भक्त हैरान रह गए। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे भोलेनाथ की माया। मंदिर के शिवलिंग पर दूध टपकने की खबर आग की तरह फैली, जिसके बाद चमत्कार देखने के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लग गई।

विज्ञापन


बसंत विहार कालोनी के क्षेत्र के सी-सेक्टर में स्थित बड़केश्वर मंदिर में अलसुबह करी पांच बजे कुछ भक्त जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भक्तों ने देखा कि शिवलिंग के ऊपर बंधी मटकी से पानी के जगह दूध टपक रहा है, मटकी में देखा तो पता चला कि उसमें पानी भरा है। इसके बाद आसपास के रहने वाले को मंदिर में पानी की जगह दूध टपकने की खबर पता चली। कुछ ही देर में ये खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते चमत्कार की खबर से मंदिर में श्रद्धालुओं की भी भीड़ लग गई।

विज्ञापन


दूध टपकने की खबर से आसपास कालोनी के लोग भी चमत्कार देखने पहुंचने लगे, लोगों का मानना है की भगवान शिव वैशाख महीने में दूध से चमत्कार दिखा रहे हैं। दूध टपकने की घटना देखने वाले रोहित पांडे ने बताया कि भगवान शिव को गर्मी से बचाने के लिए वैशाख महीने में मटकी को लगाया था। अलसुबह दर्शन के दौरान चमत्कार देखा, जिसमें गाड़ा दूध निकल रहा था। ये बिल्कुल बड़ के पेड़ से निकलने वाले दूध की तरह था।
विज्ञापन


रहवासी भूपेंद्र सोनी ने बताया, सुबह जल अर्पण करने आया तो देखा मटकी ऊपर तक जल से भरी थी। लेकिन शिवलिंग पर दूध टपक रहा था। दूध टपकने के चमत्कार होने की घटना के बाद से ही कुछ लोग इसे भगवान शिव की महिमा बता रहे हैं। चमत्कार देखते हुए रहवासियों ने 21 लीटर दूध मंगाकर भगवान बड़केश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर दूध अर्पण किया। संतोष करारे ने बताया कि दूध टपकने के साथ-साथ सुबह पांच बजे से भरा पानी छह घंटे बाद भी कम नहीं हुआ है। वहीं, नीचे शिवलिंग पर पानी की जगह दूध टपक रहा है। ये सब बाबा बड़केश्वर महादेव भगवान ने अद्भुत चमत्कार करके दिखाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें