फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जुए की बंदी के नाम पर प्रधानारक्षक ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 04:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लोकायुक्त ने उज्जैन में कार्रवाई कर एक प्रधानारक्षक को गिरफ्तार किया। उसने होटल संचालक से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जुए की बंदी के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
आरोपी प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त ने सायबर सेल के प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक ने जुए की बंदी के नाम पर होटल संचालक से दस हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के अनुसार देवेश अस्थाना निवासी शास्त्री नगर होटल संचालक है। उसने शिकायत की थी कि सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह जुआ चलाने के नाम पर दस हजार रुपये की बंदी मांग रहा था। प्रवीण ने देवेश को धमकी दी थी कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगा। इसके बाद लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक और देवेश की बातचीत को रिकॉर्ड किया था। देवेश ने प्रधान आरक्षक को रुपये देने के लिए अपने शास्त्री नगर स्थित घर के समीप बुलाया था। जैसे ही प्रधान आरक्षक प्रवीण सिंह रिश्वत के रुपये लेने पहुंचा लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टीआई बसंत श्रीवास्तव, बलवीर सिंह यादव, एएसआई जागन सिंह, आरक्षक संदीप विशाल, सुनील, उमेश, हितेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें