फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भगवान की मूर्ति और दानपेटी चुरा ली थी, कोर्ट ने राजाबाबु को सुनाई तीन साल की सजा

Sat, 13 May 2023 01:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में पांच महीने पहले भगवान की मूर्ति और दानपेटी चुराने वाले चोर को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
Court Room - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में पांच महीने पहले नयापुरा स्थित जैन मंदिर को निशाना बनाकर भगवान की प्रतिमा और दानपेटी चोरी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोप सिद्ध होने पर चोर को तीन साल के लिए जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेकर ने बताया कि नयापूरा स्थित श्री श्रेयांशनाथ राजेन्द्रसूरी जैन मंदिर में 1 और 2 दिसंबर 2022 की रात चोरों ने धावा बोलकर गेट तोड़ा और तीन छोटी अष्टधातु की मूर्तियां वह दो अष्ट मंगल के साथ ही दान पेटी चुरा ली थी। मंदिर के पदाधिकारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर टीआई गगन बादल ने पड़ताल की। भेरूनाला स्थित हरिजन बस्ती निवासी राजाबाबु सांगते को पकड़कर मुर्तियां व नकदी बरामद की थी। मामले में सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया। दोष सिद्ध होने पर राजाबाबु को 3 साल कैद व एक हजार रुपये अर्थदंड सुनाया। प्रकरण में शासन का पक्ष सहायक.जिला अभियोजक संजय सुनहरे ने रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें