फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जटिया की पत्नी का दिल्ली में निधन, कुछ समय से चल रहीं थी बीमार

Sun, 16 Jun 2024 04:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया 73 साल की थी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। रविवार दोपहर उन्होंने दिल्ली में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को उज्जैन लाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ जटिया की पत्नी का निधन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी का आज बीमारी के चलते दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था, आज दोपहर को उन्होंने दिल्ली स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। जटिया धार्मिक प्रवृत्ति की थी, वह अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डॉ. सत्यनारायण जटिया की धर्मपत्नी कलावती जटिया (73) पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनका उपचार चल रहा था। रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार उनकी पार्थिव देह को उज्जैन लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ जटिया की पत्नी का निधन

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें